बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में IGRS पोर्टल से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में लंबित शिकायतों, निस्तारण की प्रगति और फीडबैक की गहन समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, जल निगम ग्रामीण, विद्युत विभाग ग्रामीण, जिला पंचायती राज विभाग, जिला बेसिक शिक्षा, एडीओ नरैनी, तिंदवारी, वीडियो बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, तिंदवारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों की IGRS में प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में जांच लंबित है,
उन्हें तत्काल निस्तारित कर अपर जिलाधिकारी स्तर से फोर्स क्लोजर की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतों की रिपोर्ट देखकर ही उसे फॉरवर्ड करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि IGRS में सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे को विशेष निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने। यदि कहीं से जल निकासी या जलभराव की शिकायत आती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।























































