खालापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद,

मुजफ्फरनगर। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में खालापार पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार थाना खालापार पुलिस मीनाक्षी चौक क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से तहसील के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा खाली स्थान पर एकत्र हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल .32 बोर तथा 3 जिंदा कारतूस .32 बोर, 6 अवैध तमंचे 315 बोर एवं 6 जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। पुलिस का मानना है कि आरोपी अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े हो सकते हैं और इनके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts