बाँदा।योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक और बड़ा प्रहार किया है।एसपी पलाश बंसल के “मिशन क्लीन बांदा” के तहत एएसपी शिवराज के पर्यवेक्षण और सीओ सिटी मेविस टॉक के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले को रंगे हाथों धर दबोचा है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल पुत्र मधुसूदन अपने घर में चोरी-छिपे नकली गुटखा बना रहा है। पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर छापा मारा तो बाबूलाल गुटखा बनाते हुए पकड़ा गया।पूछताछ में बाबूलाल ने बताया कि वो कई दिनों से घर में ही गुटखा तैयार कर आसपास के इलाकों में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहा था। उसकी पुरानी मशीन शॉर्ट सर्किट से जल गई थी, जिसे कबाड़ में बेचकर वो नई मशीन लाने की फिराक में था।पुलिस ने 175.5 किलो सुपाड़ी,68 किलो तम्बाकू,69 किलो तैयार/मिलावटी गुटखा,35.5 किलो अलग-अलग कंपनी के पाउच बरामद किए हैं।बाबूलाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस नकली गुटखा नेटवर्क से जुड़े सप्लायर और खरीदारों की कुंडली खंगाल रही है। जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।























































