बाँदा:टॉप-10 वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार.

बांदा। योगी सरकार की अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति का एक और बड़ा असर दिखा है। बांदा पुलिस ने जनपद के टॉप-10 वांछित शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोचकर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त आमिर पुत्र शेरा कबौली, थाना नरैनी, बांदा का रहने वाला है। ये कोई छोटा-मोटा बदमाश नहीं बांदा पुलिस की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम था इसका।आमिर पर सिर्फ बांदा ही नहीं, फतेहपुर, हमीरपुर समेत कई जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे 16 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मतलब ये पूरा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग का शातिर खिलाड़ी था।एसपी पलाश बंसल के “वांछित अपराधी पकड़ो अभियान” के तहत नरैनी पुलिस ने जाल बिछाया था। मुखबिर की पक्की खबर पर घेराबंदी कर इस इनामी हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा गया है।बांदा में टॉप-10 हो या टॉप-1 अपराध की लिस्ट में नाम है तो जेल जाना तय है।आमिर से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाकी साथियों और छिपे हुए अपराधों का भी खुलासा जल्द होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts