बाँदा: ट्रैक्टरों से हो रहे अवैध खनन पर रोक की मांग.

बाँदा।बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने चेतावनी के साथ मांग की है कि बाँदा जनपद की पवित्र केन नदी में बालू माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है, प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का खनन एवं परिवहन किया जाता है,इसकी निकासी नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलखंडी नाका चौकी स्थित कर्बला रोड से की जा रही है,रात्रि के समय ट्रैक्टरों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र के निवासी भय और असुरक्षा का वातावरण महसूस कर रहे हैं। अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं द्वारा कथित रूप से संरक्षण तंत्र के सहारे इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है,जबकि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले में मौन बने हुए हैं।अवैध बालू परिवहन के कारण बाढ़ सुरक्षा हेतु निर्मित तटबंध (बंधा) को भी गंभीर क्षति पहुँच रही है।

यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ सकता है।प्रशासन से मांग की जाती है कि तत्काल प्रभाव से शहर में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए,इस मामले की सत्यता की जांच शहर के कटरा, बलखंडी नाका चौराहा, पद्माकर चौराहा, किरण कॉलेज चौराहा, पीली कोठी एवं स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से की जा सकती है।यदि शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आमरण अनशन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts