विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के तहत पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता तथा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर ने की। इस दौरान चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने “मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान” विषय पर प्रेरणादायक पोस्टर और स्लोगन तैयार कर स्तनपान के महत्व का संदेश दिया। डॉ. मुरली भास्कर ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद निकलने वाला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए पहला प्राकृतिक टीका होता है, जो संक्रमण से सुरक्षा देने के साथ गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि स्तनपान से शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आती है और माताओं में स्तन एवं अंडाशय के कैंसर का खतरा भी कम होता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज राजवंशी ने भी स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. फैसल परवेज, रीमा रानी, वंदना शर्मा, आभा भार्गव सहित नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल में भर्ती महिलाएं और उनके परिजन मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा लेबर रूम की वार्ड आया संतोष और ओटी की वार्ड आया सुषमा को नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और शत-प्रतिशत स्तनपान सुनिश्चित कराने में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts