गौरी संग शादी के लिए सजा आमिर खान का घर,

आमिर खान अपने तलाक के 4 साल बाद एक बार फिर से लाइफ को नए सिरे से शुरू करने जा रहे हैं. 5 जुलाई को वो गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे. आमिर खान लंबे समय से गौरी संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे, जिसके बाद उन्होंने खुद ही ये बताया था कि वो रिश्ते में हैं. इसके बाद अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. इससे जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें उनका घर लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है.सोशल मीडिया पर आमिर खान की शादी की तैयारियों की जो फुटेज सामने आ रही हैं. उसमें एक्टर के घर की बालकनी को लाइटों से डेकोरेट किया गया है. कपल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी और इसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे.

गेस्ट और मेन्यू हुआ फाइनल

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी में 100 से 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं. इसके लिए गेस्ट लिस्ट के साथ ही मेन्यू भी फाइनल हो चुका है और इसमें कपल ने अपनी पसंदीदा डिशेज को शामिल किया है. गेस्ट की बात करें तो फैमिली के अलावा इसमें आमिर खान के पुराने दोस्त राजकुमार संतोषी और आशुतोष गोवारिकर शामिल हो सकते हैं.

सजे हुए घर की फुटेज आईं सामने

पैपराजी पेज विरल भयानी ने आमिर खान की शादी की तैयारियों का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर में वेडिंग सेरेमनी को लेकर हलचल देखी जा सकती है. इसके अलावा एक्टर के घर की बालकनी में लाइट्स लगी हुई देखी जा सकती हैं. आमिर खान की बहन भी शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंच चुकी हैं.

आमिर की फैमिली

एक्टर आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. इससे कपल के दो बच्चे बड़ा बेटा जुनैद और बेटी इरा हैं. ये शादी तकरीबन 16 साल चली और 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी की. इससे उनका एक बेटा आजाद राव खान है. ये शादी भी तकरीबन 15 से साढ़े 15 साल तक चली. फिलहाल अब मिस्टर परफेक्टनिस्ट अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं. कपल की ये शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होगी.

क्या करती हैं गौरी स्प्रैट?

आमिर खान के बारे में तो सभी को पता है कि वो बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं. बात करें उनकी होने वाली वाइफ गौरी स्प्रैट की तो जानकारी के मुताबिक, वो फैशन के साथ ही फोटोग्राफी और बिजनेस करती हैं. फिलहाल वहे आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम करती हैं.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts