17 साल बाद आर. बाल्की फिल्म में नजर आएंगी विद्या बालन,

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. वो आखिरी बार फिल्म फिल्म भूल भुलैया 3′ में नजर आईं थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. लंबे समय से फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, जो कि अब खत्म होने वाला है. विद्या जल्द ही तमिल फिल्म में नजर आने वाली है. खास बात ये है कि इस फिल्म से वो 17 साल बाद फिल्मेकर आर. बाल्की से काम करने जा रहे हैं. इससे पहले विद्या और आर. बाल्की ने फिल्म पा में साथ काम किया था.इतने सालों बाद दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू होने का हिंट दिया है. फिल्म का क्या टाइटल है, शूटिंग कब से शुरु होगा और फिल्म से जुड़ी कई डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.

तमिल फिल्म में नजर आएंगी विद्या

विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में लिखा है- ‘नई शुरुआत..नई तमिल फिल्म..आर बाल्की के साथ.’ एक्ट्रेस ने शर्ट पहनी है और उनकी लंबी चोटी सारा ध्यान खींच रही है. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिल्म में वो जो किरदार निभा रही हैं…एक्ट्रेस उसी गैटअप में बैठी नजर आ रही हैं.

17 साल पहले साथ काम किया था

विद्या बालन और आर. बाल्की इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब 17 साल बाद फिर से विद्या और आर. बाल्की साथ आ रहे हैं. हालांकि, विद्या ने अभी तक फिल्म की कहानी या अपने किरदार से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है. फिल्म को लेकर मेकर्स ने भी अभी कई चीजें पर्दे के पीछे रखी हैं. फिलहाल एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट से ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है.

विद्या बालन के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स

इस तमिल फिल्म के अलावा विद्या बालन के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं. वह जल्द ही रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’में नजर आएंगी. फिल्म में वह कांथा का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा विद्या बालन की अक्षय कुमार के साथ एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म भी पाइपलाइन में है. अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राशि खन्ना भी नजर आएंगी. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. टीम केरल में फिल्म का एक शूटिंग शेड्यूल पूरा कर चुकी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts