जनगणना प्रशिक्षण की तैयारी परखने पहुंचे एडीएम.

बांदा। जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेन्द्र ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बांदा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने प्रशिक्षण के लिए निर्धारित कक्षों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।जनगणना कार्य के लिए मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 07 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में आने वाले किसी भी कर्मी को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी और व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक दायित्व है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी पूरी गंभीरता से दी जाए और सभी की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक, तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय, डायट प्राचार्य सतेंद्र पाण्डेय, जनगणना प्रभारी शैलेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts