जनकपुरी महोत्सव में निर्बाध बिजली के लिए टोरंट पावर की विशेष तैयारी

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक छटा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भगवान श्रीराम और माता सीता स्वयं जनकपुरी में पधार रहे हों। रोशनी से नहाई जनकपुरी में श्रद्धा और उल्लास का ऐसा वातावरण बना हुआ है कि हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं।इस भव्य आयोजन को निर्बाध और सुरक्षित बनाने में टोरंट पावर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनकपुरी महोत्सव के दौरान विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए टोरंट पावर की विशेष टीमें लगातार मैदान में तैनात हैं। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं विद्युत व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीमें आयोजन स्थल से लेकर राम बारात के मार्ग तक मुस्तैद हैं।

महोत्सव से पहले ही टोरंट पावर की टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दीं। आवागमन वाले मार्गों पर झुके हुए तारों को व्यवस्थित किया गया, क्षतिग्रस्त विद्युत बॉक्स बदले गए और जहां आवश्यकता थी वहां नए खंभे लगाए गए। सजावट और प्रकाश व्यवस्था के कारण विद्युत भार एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष तैयारी की गई है।ड्यूल सोर्स सप्लाई और बैकअप व्यवस्था के साथ विद्युत आपूर्ति को और मजबूत बनाया गया है, ताकि महोत्सव के दौरान किसी भी स्थिति में विद्युत व्यवधान न हो। टोरंट पावर की ओर से आयोजन स्थल और महत्वपूर्ण मार्गों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे व्यवस्था पर नजर रख रही हैं।

टोरंट पावर के कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनकपुरी मंच, प्रमुख द्वारों, सजावट वाले क्षेत्रों और राम बारात के मार्ग पर विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। कंपनी की विशेष टीम राम बारात के दौरान भी तैनात रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान विद्युत व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।महोत्सव के दौरान एक मिनट के लिए भी विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए टोरंट पावर ने विशेष तैयारी की है। खास बात यह है कि आयोजन से पहले ही कंपनी की टीम ने अपने स्तर पर आवश्यक कार्य पूरे कर लिए, जिससे आयोजन समिति को विद्युत व्यवस्था को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनकपुरी की भव्य रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच टोरंट पावर की मजबूत एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजन में शामिल श्रद्धालु और स्थानीय लोग टोरंट पावर की टीम की तत्परता और बेहतर विद्युत व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।जनकपुरी महोत्सव की भव्यता में जहां आकर्षक सजावट और रोशनी चार चांद लगा रही है, वहीं टोरंट पावर की निर्बाध विद्युत आपूर्ति इस प्रकाश महोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बना रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts