एसपी दरबार में उमड़ा फरियादियों का सैलाब.

बांदा। जिले के तेज-तर्रार और जनसुनवाई के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का जनता दरबार आज फिर लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गया। सुबह से ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों की लंबी कतार लग गई। कोई जमीन के विवाद से परेशान था, तो कोई दबंगों की गुंडई से त्रस्त, कोई पारिवारिक कलह तो कोई पुलिस की लापरवाही की शिकायत लेकर पहुंचा था।एसपी पलाश बंसल ने अपनी कुर्सी छोड़कर एक-एक फरियादी को अपने पास बुलाया, बड़े ही शांत और संवेदनशील अंदाज में उनकी पूरी पीड़ा सुनी। न सिर्फ सुना, बल्कि कई मामलों में मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों को फोन लगाकर फटकार भी लगाई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राप्त होने वाली हर शिकायत का निस्तारण सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका समाधान करें। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। पुलिस का पहला कर्तव्य जनता की सेवा और सुरक्षा है। एसपी की इस कार्यशैली से फरियादियों के चेहरे पर संतोष दिखा। कई फरियादियों ने कहा कि पहली बार किसी एसपी ने इतने ध्यान से उनकी बात सुनी है। बांदा पुलिस की इस जनसुनवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts