मुख्यमंत्री से मिले वीरपाल निर्वाल, शुकतीर्थ विकास का खाका रखा.

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट कर शुकतीर्थ और आसपास के क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शुकतीर्थ की पृष्ठभूमि से संबंधित चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार करने का अनुरोध किया।

डा. वीरपाल निर्वाल ने किसानों के हित में मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण एवं निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर किए जाने, गंगा एक्सप्रेसवे को शुकतीर्थ से जोड़ने तथा पुराने पानीपत-खटीमा मार्ग को बिहारगढ़ होते हुए रावली, बिजनौर तक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस मार्ग पर गंगा नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।शुकतीर्थ में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। डा. निर्वाल ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना जरूरी है।

इस अवसर पर डा. वीरपाल निर्वाल ने आगामी कार्तिक गंगा स्नान मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुकतीर्थ पहुंचने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं और प्रस्तावों पर संज्ञान लेते हुए समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने जनपद की प्रमुख समस्याओं और विकास संबंधी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts