सड़क हादसे में मृत होमगार्ड के परिवार को 40 लाख की बीमा राशि.

मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड अर्जुन के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 40 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिलाधिकारी कक्ष में अर्जुन की माता मौसम देवी को बीमा राशि का चेक सौंपा। अर्जुन पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाता धारक थे और बैंक की बीमा सुविधा के तहत उनकी असामयिक मृत्यु पर परिवार को यह राशि प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने परिवार के सदस्यों से कहा कि बीमा की धनराशि का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 लाख रुपये की राशि बच्ची के नाम एफडी के रूप में जमा कराई जाए, ताकि भविष्य में उसकी शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में आर्थिक सहायता मिल सके।ज्ञात हो कि होमगार्ड के रूप में कार्यरत अर्जुन का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उनके बीमा दावे के निस्तारण के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने 40 लाख रुपये की बीमा धनराशि उनकी माता मौसम देवी को प्रदान की।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख राजिंदर पाल, उप मंडल प्रमुख आरएल दास तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बताया कि पीएनबी के वेतन खाता धारकों को उपलब्ध बीमा सुविधा कठिन परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।पंजाब नेशनल बैंक की ओर से वेतन खाता धारकों के साथ-साथ महिलाओं, किसानों, सैनिकों और समाज के अन्य वर्गों के लिए विभिन्न बैंकिंग एवं बीमा लाभ वाली बचत खाता योजनाएं संचालित की जाती हैं। बैंक ने ग्राहकों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts