जानसठ में मिलेट्स प्रशिक्षण, 109 किसानों ने लिया भाग.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड जानसठ में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 109 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सतवीर सिंह सिरोही ने किया। उन्होंने किसानों को मिलेट्स यानी मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभ, पोषक तत्वों और उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक तरीके से मिलेट्स की खेती अपनाने का आह्वान किया, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और लोगों को पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा के प्रभारी डॉ. यशपाल सिंह और उत्तम राठी ने मोटे अनाज की विभिन्न फसलों, उनके उत्पादन और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी। पशुपालन विभाग की उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ. स्नेहा निर्वाल ने पशुओं में फैल रहे रोगों से बचाव, पशु रखरखाव, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।एडीओ कृषि संदीप कुमार ने विकासखंड स्तर पर संचालित कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ मिलेट्स के इतिहास और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्षा ऋतु में गन्ने की फसल में कीट एवं रोग नियंत्रण तथा पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में भी किसानों को जागरूक किया।

प्रगतिशील किसान ध्यान सिंह ने मोटे अनाज की खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार, प्राविधिक सहायक लोकेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, चंद्रशेन, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार, शिवपाल कुमार और सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts