शामली मे किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन.

शामली ,में यह ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रधान के नेतृत्व में दिया गया। इसमें जिले के किसानों और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की गई।भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि जिले में किसान और आमजन कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यूनियन ने इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर जरूरी कार्रवाई कराने की मांग की।

ज्ञापन में बघरा-नौहट्टी बाईपास चौराहे पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की गई। यूनियन ने कहा कि चौराहे की दोनों ओर सड़क निर्माण भी कराया जाना चाहिए, ताकि वहां लोगों को परेशानी न हो।इसके अलावा थानाभवन गन्ना फैक्ट्री पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन ने मांग की कि फैक्ट्री चलने से पहले किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए। यूनियन के मुताबिक, इससे किसान समय से अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी कर सकेंगे।ज्ञापन में शामली की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और जुगाड़ वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग भी की गई। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि ऐसे वाहनों से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की जान भी जा चुकी है।

वहीं, एआरटीओ शामली द्वारा 10 से 15 वर्ष पुराने डीजल एवं पेट्रोल वाहनों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर भी यूनियन ने आपत्ति जताई। यूनियन ने इस कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।किसानों ने बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या को भी ज्ञापन में शामिल किया। उनका कहना है कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। यूनियन ने ऐसे पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की।

इसके साथ ही सरकारी समितियों पर समय से उर्वरक उपलब्ध नहीं होने की समस्या भी उठाई गई। भारतीय किसान यूनियन ने सरकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। यूनियन ने जिलाधिकारी से किसानों और आमजन की सभी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने को कहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts