शामली :आशाओं संगनियो का कार्य बहिष्कार जारी,

शामली ,आशाओं संग्नियो ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए जोरदार प्रदर्शन किया, और शामली सदर सीट से rld विधायक प्रसन चौधरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सोपा आशाओं का कहना है कि हमारा महंताना 21000 किया जाए और हमें 24 दिन के बजाय पूरे महीने का भुगतान किया जाए और हमारी सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जाएं जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम लोग जनपद शामली और पूरे प्रदेश की आशाएं और संगिनी कार्य बहिष्कार जारी रखेंगी

आशाओं का कहना है हमें कार्य बहिष्कार किए हुए 8 दिन से ज्यादा हो गए हैं हमने डी एम शामली, सीएमओ शामली हर जगह धरना प्रदर्शन किया पर हमारी बात सुनने वाला कोई नहीं प्रशासन की ऐसी बेरुखी का जवाब हम कार्य बहिष्कार से देंगे अगर 21 तारीख तक हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम प्रदेश के साथ-साथ शामली में भी डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे और पैदल मार्च निकालेंगे आपको बता दें आज लगभग 1000 आशाय और संगिनी एकजुट होकर आरएलडी विधायक परसन चौधरी के आवास पर पहुंची और घेराव किया।

वही प्रश्न चौधरी का कहना है कि मैं सभी आशाओं संगीनियों की बात सुन ली है और मैं आशाओं का ज्ञापन डीएम शामली के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का काम करूंगा और मैं आशाओं के साथ हूं उनकी मांग पूरी करने के लिए मे खुद भी सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात करूँगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts