पोक्सो अधिनियम के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, नाटक के जरिए दिया सुरक्षा का संदेश

मुजफ्फरनगर। गांधी जयंती के अवसर पर एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल यौन अपराधों से संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने पोक्सो अधिनियम-2012 पर आधारित जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से छात्राओं को बाल अपराधों से बचाव, अपने अधिकारों की जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर आवाज उठाने का संदेश दिया गया। छात्राओं ने प्रस्तुति के माध्यम से कानून के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उचित माध्यम से सहायता लेने की अपील की।

इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश अनुराग पंवार, बाल कल्याण विभाग से गौरव मलिक तथा डिप्टी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अर्चना सहित अन्य अधिकारियों ने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर जिला न्यायाधीश अनुराग पंवार ने छात्राओं को एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पोक्सो अधिनियम का प्रभावी उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है, जब बच्चे और छात्राएं अपने अधिकारों तथा कानून के प्रावधानों के प्रति जागरूक रहें।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अधिकारियों से कानून से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने कार्यशाला में पहुंचे न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts