जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों को बताए विधिक अधिकार

मुजफ्फरनगर। न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में सिविल जज (सीडि) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक तथा बाल बैरक का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने दोषसिद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

बंदियों को बताया गया कि यदि किसी दोषसिद्ध बंदी को उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में किसी प्रकार की कानूनी समस्या आती है तो वह अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करा सकता है अथवा आवेदन पत्र दे सकता है। ऐसे मामलों में नियमानुसार आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए, जिनके मामलों का निस्तारण ई-जेल लोक अदालत अथवा जेल लोक अदालत के माध्यम से संभव है, ताकि पात्र मामलों का शीघ्र निस्तारण कराया जा सके।इसके अलावा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा स्वीकृत हो चुकी है, उन्हें भी विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts