खतौली में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन गूंजा हर-हर महादेव,

मुजफ्फरनगर, खतौली ग्राम मुबारिकपुर तिगांई में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। सुबह से ही कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। महिला, पुरुष और बच्चों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ कथा का श्रवण किया। ‘हर हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा परिसर शिवमय हो गया।

कथा व्यास आचार्य कुलदीप कृष्ण ने श्री शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व और शिव भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव आदि देव हैं और करुणा, दया, त्याग व तपस्या के प्रतीक हैं। उनकी भक्ति मनुष्य को अहंकार, लोभ और मोह से दूर रहकर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, सेवा, परोपकार, सदाचार और अच्छे कर्मों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कथा के दूसरे दिन भगवान शिव के तांडव का प्रसंग विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान भगवान शिव के तांडव स्वरूप की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। झांकी के दौरान कथा स्थल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।कथा व्यास ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी कृपा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि कथा का उद्देश्य केवल श्रवण करना नहीं, बल्कि उसके आध्यात्मिक संदेश को जीवन में उतारना है। इस अवसर पर उमेश पाल, बिट्टू नेताजी, राजपाल सिंह, विपिन कालू, कोन सिंह, योगेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, रामकुमार, संजय सिंह, प्रदीप कुमार, अनीता देवी, उषा देवी और कमलेश देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर भगवान भोलेनाथ की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts