डबल मर्डर का खुलासा 5 हत्यारे गिरफ्तार.

बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या से दहल गए जनपद में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर एएसपी शिवराज और सीओ नरैनी प्रवीण कुमार की निगरानी में नरैनी पुलिस ने 5 हत्यारोपियों को दबोच लिया है। 30 सितंबर को नंदवारा गांव से दो सगे भाई अचानक लापता हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो दोनों मासूमों के शव घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में पड़े मिले। शव देखकर साफ था कि यह हादसा नहीं, हत्या है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 1 अक्टूबर को मृत बच्चों के पिता भईयाराम की तहरीर पर थाना नरैनी में 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर एसपी ने कई टीमें गठित कीं। नरैनी पुलिस ने पनगरा नहर पुलिया के पास हडहा-कबौली मार्ग पर घेराबंदी कर 5 आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार हत्यारे भवानीदीन पुत्र स्वामीदीन, अखिलेश पुत्र भवानीदीन,श्यामलली पत्नी भवानीदीन, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद पुत्र गयाप्रसाद, सुरेन्द्र पुत्र भइयालाल सभी नंदवारा गांव के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक एक ही परिवार के लोग इस जघन्य हत्याकांड में शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पांचों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार 4 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि मासूमों के हत्यारों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts