रोहाना कलां में नशा मुक्ति की शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प.

मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां के मिल गेट पर नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत “विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम” तथा दादी प्रकाशमणी जी की पावन स्मृति में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके लक्ष्मी दीदी ने शुगर यूनिट रोहाना कलां के यूनिट हेड लोकेश कुमार सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार तथा समाज को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में बीके बृज मोहन त्यागी, बीके अरविंद सिंह, बीके मदन मोहन और बीके राकेश कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी बेहद जरूरी है। नशामुक्त जीवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में वीर सैन, आरके तिवारी, आरके पांडेय, पंकज शर्मा, एनके रस्तोगी, अमित त्यागी, दीप्तिमान त्यागी, जसमेन्द्र सिंह और पवनेश शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा स्वयं और अपने परिवार को नशे से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। समारोह का उद्देश्य नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts