अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण, 15 अक्टूबर तक आवेदन.

मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने बताया कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सामूहिक प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल चार माह की अवधि का होगा। इसमें एक माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार शुरू कर सकें।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। टेलरिंग सहित गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी को लिखने-पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकते हैं।विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts