पंजाब चुनाव के लिए अकाली और भाजपा ने किया गठबंधन का ऐलान,

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच छह साल बाद फिर गठबंधन हो गया है. दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान आज गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर हुआ. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन का ऐलान कर दिया है. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली और बीजेपी के बीच गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि आज सुखबीर बादल का NDA में स्वागत है,

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन हो गया है लेकिन सीटों की संख्या पर मतभेद बने हुए हैं. बीजेपी करीब 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि अकाली दल उसे लगभग 45 सीटें देने को तैयार है. बीजेपी और अकाली दल 1996 से सितंबर 2020 तक गठबंधन में रहे. उस दौरान पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी. दोनों दलों ने 1997, 2007 और 2012 में मिलकर पंजाब में सरकार बनाई थी.

2020 में क्यों टूटा था गठबंधन?

सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. अब करीब छह साल बाद दोनों दल फिर साथ आ गए हैं. इस बार बीजेपी पहले की तुलना में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. अब बीजेपी छोटे भाई की भूमिका में न रहकर अकाली दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ना चाहती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts