एमएस धोनी का IPL से संन्यास,

चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. धोनी ने 45 की उम्र में आईपीएल से संन्यास लिया है. धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया. अब ये खिलाड़ी टीम के साथ बतौर मेंटॉर जुड़ेगा.धोनी के रिटायरमेंट पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक खास पोस्ट कर उन्हें सिर्फ एक बार आने वाला खिलाड़ी बताया. चेन्नई ने पोस्ट कर लिखा कि ना धोनी जैसा खिलाड़ी आया था, ना आएगा. साथ ही चेन्नई ने धोनी को नई जिम्मेदारी भी दी

धोनी हुए रिटायर

चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के रिटायरमेंट पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा, ‘ज़िंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी. एक नया रोल. एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा रहेगा. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटॉर का पद संभाला. अनगिनत जीतों, मुश्किल समय और ऐसी यादों के ज़रिए जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, MS शुरू से ही हमारे दिल में रहे हैं. हमें शान तक ले जाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को गाइड करने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा.

धोनी के रिटायरमेंट पर क्या बोले श्रीनिवासन

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के संन्यास पर कहा कि ये खिलाड़ी हमेशा चेन्नई का हिस्सा रहेगा. चेन्नई हमेशा धोनी का घर रहेगा. श्रीनिवासन ने कहा, ‘धोनी के बिना CSK नहीं है. लगभग दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ चले हैं और आगे बढ़े हैं, जीत, असफलताओं और बीच की हर चीज़ में, हमारा रिश्ता इतना मज़बूत है, इसकी एक वजह है. हम इरादों पर सवाल नहीं उठाते. इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया है. 2008 में, मैंने जोर दिया था कि धोनी को CSK का हिस्सा होना चाहिए. पता चला कि ये मेरा सबसे अच्छा फैसला था. फ्रेंचाइजी के लिए उनकी सभी कामयाबियों की वजह से नहीं, बल्कि वो जिस तरह के इंसान हैं, उसकी वजह से. धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे. ये हमेशा उनका घर रहेगा.’

धोनी का IPL करियर

धोनी का आईपीएल करियर कमाल रहा है. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 278 मैचों में 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 24 अर्धशतक लगाए. धोनी के बल्ले से 264 छक्के निकले. धोनी ने 158 कैच भी लपके. बतौर कप्तान इस खिलाड़ी ने चेन्नई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts