औरैया भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र किसान मोर्चा में अभिषेक सिंह को क्षेत्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद अभिषेक सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के समस्त वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार जताया। अभिषेक सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय होने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की मजबूती, किसानों के हितों और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
अभिषेक सिंह ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उनकी ताकत है।















