जनगणना-2027: जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अधिकारियों ने ऑनलाइन स्वगणना कर की सहभागिता

मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 के तहत जिले में स्वगणना अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार तथा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्धारित मानकों के अनुसार अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ऑनलाइन स्वगणना करते हुए इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे भी स्वगणना की सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जनगणना-2027 के कार्य को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि स्वगणना का कार्य 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से निर्धारित समयावधि में स्वगणना पूरी करने और इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने भी निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना में भागीदारी की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी अपने आवास पर ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान में सहभागिता की। प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर स्वग

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts