क्वाड देशों का पहला संयुक्त समुद्री निगरानी अभ्यास 2027 की शुरुआत में,

क्वाड देश 2027 की शुरुआत में अपना पहला संयुक्त समुद्री निगरानी अभ्यास करेंगे. इस अभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समुद्री निगरानी विमान एक साथ ऑपरेशन करेंगे. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में चारों देशों के P-8 और P-3C समुद्री निगरानी विमान हिस्सा लेंगे.इसका मकसद समुद्री सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ाना, समुद्री क्षेत्र की निगरानी क्षमता मजबूत करना और समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाना है। अल्बनीज के मुताबिक इस पहल से क्षेत्रीय समुद्रों को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी.

अन्य अहम फैसले और बयान

  • क्वाड देशों ने 2027 में पहला Quad Business Leaders Forum आयोजित करने का फैसला किया.
  • ऑस्ट्रेलिया के Cable Connectivity and Resilience Centre का विस्तार होगा. अब यह डेटा केबल के साथ बिजली की केबल कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर भी काम करेगा.
  • इस पहल में दक्षिण-पूर्व एशिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
  • क्वाड देशों ने भरोसेमंद AI तकनीक की उपलब्धता बढ़ाने पर सहमति जताई.
  • महत्वपूर्ण खनिजों और रेयर अर्थ की सप्लाई चेन सुरक्षित करने पर जोर दिया गया.
  • साइबर हमलों से निपटने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सहयोग बढ़ाया जाएगा.
  • ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि चारों क्वाड देशों की संयुक्त GDP करीब 35 ट्रिलियन डॉलर है और वैश्विक व्यापार में उनकी हिस्सेदारी लगभग पांचवां हिस्सा है.
  • चीन के साथ संबंधों पर अल्बनीज ने कहा कि जहां संभव होगा सहयोग करेंगे, जहां जरूरी होगा असहमति जताएंगे, लेकिन संवाद जारी रखेंगे.
  • ईरान युद्ध पर उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस युद्ध का पक्षकार नहीं है, लेकिन इसका आर्थिक असर पड़ रहा है। उन्होंने तनाव कम करने की जरूरत बताई.

क्वाड देशों के नेताओं की बैठक

फिलीपींस की राजधानी मनीला में मंगलवार को क्वाड (Quad) देशों के नेताओं की शिखर बैठक हुई. इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने हिस्सा लिया.

भविष्य की तकनीकों में निवेश बढ़ाने पर जोर

बैठक के बाद चारों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है. इसमें चारों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. चारों देशों ने महत्वपूर्ण सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने, समुद्री और हवाई मार्गों की स्वतंत्रता बनाए रखने तथा भविष्य की तकनीकों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया.

हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग की नई पहल का स्वागत

क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग की नई पहल का स्वागत किया. इसका उद्देश्य समुद्री गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करना और समुद्री क्षेत्र की निगरानी क्षमता को मजबूत करना है. 2027 में पहली बार क्वाड के तहत भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के P-8 और P-3C समुद्री गश्ती विमान एक संयुक्त समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेंगे. इसका मकसद समुद्री मार्गों को अधिक सुरक्षित बनाना और क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत करना है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts