बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. 75 साल की उम्र में उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद खबर ने फैन्स, बॉलीवुड सितारों और आम लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है. नाना पाटेकर न सिर्फ अपनी बेबाक और संजीदा एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. बल्कि आम लोगों, खासकर महाराष्ट्र के किसानों के हक के लिए खुलकर खड़े रहने वाले एक जमीन से जुड़े इंसान थे. मिली जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे. गुरुवार सुबह वो घर पर अचानक बेहोश पाए गए. लेकिन उनकी रात को ही तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी जानकारी देने के लिए उन्होंने दोस्त को मैसेज किया, पर वो देख नहीं पाए.हाल ही में मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर शेखर सालकर ने कुछ जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ”नाना पाटेकर को हमारे हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया. सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. उनके केयरटेकर सुबह करीब 4:18 या 4:20 बजे आए, हमारी एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके फ्लैट पर गए. जब तक हमारी टीम वहां पहुंची, वो जमीन पर पड़े थे, बेहोश थे और कोई रिएक्शन नहीं दे रहे थे.
मौत से पहले नाना ने किसे किया था मैसेज?
डॉक्टर की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 4.20 पर हॉस्पिटल के लिए फोन आया था. नाना पाटेकर को केयर टेकर और उनके दोस्त लेकर आए थे. यह भी पता लगा कि एक्टर ने 2.30 बजे दोस्त को मैसेज किया था कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है. हालांकि, दोस्त ने रात होने की वजह से काफी देर बाद मैसेज पढ़ा. पर सुबह 4 बजे जब दोस्त घर पहुंचे, तो एक्टर जमीन पर बेहोश पड़े थे. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एक्टर को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था. दरअसल गोवा में ही नाना पाटेकर का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
10 मिनट में नाना को ‘हॉस्पिटल’ लेकर पहुंचे
दरअसल डॉक्टर ने यह भी बताया है कि नाना पाटेकर को लगभग 10 मिनट में हॉस्पिटल लाया गया था. और हमने यहां भी CPR जारी रखा. लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था. इसलिए एक मेडिको-लीगल केस दर्ज करना पड़ा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.















