दो युवकों ने 15 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म.

बांदा / नरैनी। नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना 24 सितंबर 2026 की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार के गांव में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से दो युवक रिश्तेदारी में आए हुए थे। 24 सितंबर को पीड़िता गांव में ही गणेश पंडाल देखने गई थी। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे पहचान लिया और यह कहकर बुलाया कि तुम्हारी दीदी बुला रही है। इस बहाने आरोपी किशोरी को फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर स्थित एक विद्यालय की ओर ले गए। विद्यालय के पास पहाड़िया के पास ले जाकर आरोपियों ने किशोरी के मुंह को उसी के दुपट्टे से बंद कर दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।आरोप है कि वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी से इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। डरी-सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

परिजनों की तहरीर पर थाना नरैनी पुलिस ने आज देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी नरैनी को जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts