गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रनायकों को किया नमन.

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ भजन गाकर राष्ट्रनायकों को याद किया गया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए जनपदवासियों को जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन और कर्मों से सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा के जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन दर्शन में सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और अंतिम व्यक्ति के कल्याण का विशेष महत्व था। अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की आवश्यकताओं को समझते हुए नियमों एवं प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाने की भावना से कार्य करना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका स्वच्छता और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा का विचार आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को अनुकरणीय बताया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने भी दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाते हुए बिना भेदभाव अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन मनीष कुमार शर्मा ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts