दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण, 25 लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र.

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत जीआईसी ग्राउंड में उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने की।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 200 ट्राईसाइकिल, 36 व्हीलचेयर, 45 स्मार्ट केन, 144 वैशाखी, 20 एमआर किट, 14 लेप्रोसी किट, 15 कान की मशीन तथा 98 कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए गए। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना एवं पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना के 25 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पेंशन की राशि 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कक्षा 9 से 12 तक की दिव्यांग छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए ट्राईसाइकिल तथा 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले पात्र लोगों को मोटर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में दिव्यांगजनों के लिए विद्यालय खोलकर तीन वर्ष की आयु से उच्च स्तर तक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव ने किया। इस दौरान संजय गर्ग, प्रशान्त मलिक, रामकुमार कश्यप, सुन्दरपाल एडवोकेट, दीक्षा उपाध्याय, अरविन्द पाल, संजय कुमार और मैत्री रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts