भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है। वे भारत की नियमित कप्तान बन गई हैं।टीम में हरमनप्रीत कौर को भी रखा गया है। स्मृति मंधाना के कप्तान बनने के बाद उप-कप्तानी का पद खाली हुआ था। भारतीय टीम में दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग उप-कप्तान बनाए गए हैं। टी-20 टीम की उप-कप्तान शेफाली वर्मा और वनडे टीम की उप-कप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।
बीसीसीआई ने जारी प्रेस रिलीज में बताया जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय वनडे और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी जबकि वनडे सीरीज का आयोजन वडोदरा में किया जाएगा। दोनों टीमें पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी और फिर उसके बाद तीन ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20 टीम, शेफाली उप-कप्तान
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की O टीम, दीप्ति शर्मा उप-कप्तान
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर।
टी-20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल
टी-20 पहले रायपुर के लिए रवाना होगी। पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा टी-20 मैच 18 अक्टूबर को होगा। तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इन तीन टी-20 मुकाबलों के बाद वनडे के लिए चुनी गई टीम वडोदरा रवाना होगी जहां 23 अक्टूबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 25 अक्टूबर को और तीसरा 28 अक्टूबर को होगा। ये तीनों मुकाबले दोपहर दो बजे से शुरू होंगे। वनडे मैच डे नाइट होंगे, जबकि टी-20 के सभी मुकाबले नाइट में शुरू होंगे।
कौर का कप्तानी छोड़ना बड़ा कदम
एशिया कप 2026 में मिली सफलता और फिर एशियन गेम्स में गोल्ड लाने के बाद हरमनप्रीत कौर का बतौर कप्तान पद छोड़ना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कौर दोनों टीमों का हिस्सा हैं, लेकिन अब वे सिर्फ अनुभवी बल्लेबाज के तौर पर ही टीम का हस्सा रहेंगी। मंधाना टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी। शेफाली वर्मा टी-20 टीम की उप-कप्तान और दीप्ति शर्मा वनडे टीम की उप-कप्तान हैं। सभी ऑल फॉर्मेट क्रिकेटर हैं। इस सीरीज के लिए हरलीन देयोल का चुना जाना, तेजल का स्क्वॉज में शामिल होना और सतघरे की वापसी भी एक बड़ा कदम है।














