चार पहिया ने बाइक सवार को रौंदा-मौत.

बांदा ।जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह करीब 8-9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा मटोन्ध थाना क्षेत्र में घटित हुआ है।मृतक की पहचान सिद्ध गोपाल पुत्र श्यामलाल अहिरवार, उम्र करीब 28-30 वर्ष, निवासी बरुआ, थाना गौरिहार, जिला छतरपुर (म.प्र.) के रूप में हुई है।मृतक के चाचा लल्लन ने जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि सिद्ध गोपाल महुआ में भैंस चराने का काम करता था और सुबह महुआ से बाइक से अपने घर बरुआ लौट रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को सूचना मिली तो उसे तत्काल बांदा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी को हिरासत में लेकर थाने के परिसर में खड़ा करा दिया है। मृतक के चाचा ने बताया कि सिद्ध गोपाल मजदूरी और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है और आगे की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts