दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP गोवा प्रभारी आतिशी ने संविधान दिवस पर ‘म्हारगाई (महंगाई) मुक्ति यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई. महंगाई, भ्रष्टाचार और दलबदल के खिलाफ यह यात्रा दक्षिण से उत्तर गोवा तक जाएगी.पहले दिन की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना और रोड शो से हुई. नेताओं ने डायलिसिस मरीज़ों से मुलाकात की, और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में लोगों ने अपने भारी-भरकम बिजली बिल जलाए.
आप का बीजेपी पर हमला
आप की गोवा प्रभारी आतिशी ने इस दौरान बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंन गोवा वालों के पैसों से विधायक खरीदने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गोवा में सैकड़ों लोगों ने बिजली बिल जलाए हैं और कसम खाई है कि जब तक AAP सरकार बिजली मुफ्त करेगी, तब तक बिल नहीं भरेंगे.
AAP ने दी छह गारंटियां
आम आदमी पार्टी ने चुनाव में छह गारंटियां दी हैं. ये गारंटियां हैं- 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर महिला को ₹3,000 महीना, ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, हर गांव में खेल मैदान और धारा 39A खत्म. पहले दिन की यात्रा का समापन एक आदिवासी परिवार के घर रात्रि प्रवास के साथ हुआ. यह संदेश साफ है कि यह यात्रा जनता की बात सुनने से शुरू हुई है.















