एमजी पब्लिक स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत-2047 : मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने उनका तथा एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 की संकल्पना पर आधारित चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में अनुशा सरस्वती ने प्रथम, वीरा सरस्वती ने द्वितीय और आरू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 वर्ग में राबिया खान प्रथम, आयुषि गर्ग द्वितीय और अलिशा तृतीय रहीं। कक्षा 11 से 12 वर्ग में ईशा प्रथम, ऐशनी द्वितीय और सिद्धी तृतीय रहीं। विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में आशि चौधरी, साक्षी, अनंत जैन, फारिका, मैत्री शर्मा, सिम्मी त्यागी, श्रेया और निष्ठा सिंह ने प्रतिभाग किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना, जनकल्याणकारी योजनाओं, भारत की विकास यात्रा और वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चों के सपने ही भविष्य के भारत की दिशा तय करेंगे। उन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और बलिदान के प्रसंग सुनाकर विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रितु शर्मा ने किया। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहयोगी स्टाफ का योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts