सफाई मित्रों और स्वच्छता समितियों का सम्मान,

मुजफ्फरनगर। शासनादेश के अनुपालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशन तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनू चौधरी के नेतृत्व में किया गया। समारोह में सफाई मित्रों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति, स्वच्छता मोहल्ला समिति, स्वच्छ सारथी क्लब तथा नगर पालिका के कर्मचारीगण को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनू चौधरी ने सफाई मित्रों, समिति सदस्यों, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों और कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान समारोह का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मचारियों और विभिन्न समितियों के सदस्यों का उत्साहवर्धन करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में सम्मानित सभासदगण, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, सफाई नायक, स्वच्छ भारत मिशन टीम तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम मौजूद रही। वक्ताओं ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई मित्रों और विभिन्न समितियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पालिका के प्रयासों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। समारोह के माध्यम से स्वच्छता कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts