आदित्य-यामी ने मुंबई छोड़ा,

एक्ट्रेस यामी गौतम और धुरंधर फेम निर्देशक आदित्य धर को फिल्म इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता है. दोनों ने ही अपने अपने काम से दर्शकों का दिल जीता है. मुंबई की फिल्मी दुनिया में झंडे गाड़ने वाले इस कपल ने अब मुंबई ही छोड़ दिया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यामी गौतम धर और आदित्य धर ने मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर हिमाचल प्रदेश में रहने का फैसला किया है. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने जिंदगी हिमाचल में गुज़ारने का फैसला किया है. हालांकि काम की वजह से उन दोनों का ही मुंबई आना जाना लगा रहेगा.फ्री प्रेस जरनल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी निजी जिंदगी और काम के वक्त को बांट दिया है. ऐसे में कामकाज तो उनका मुंबई में होगा, लेकिन रहने के लिए वो हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गए हैं. आदित्य धर से शादी से पहले यामी ने हिमाचल में मंडी के गोहर इलाके में 100 साल पुरानी एक हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी थी. ये हेरिटेज होम 25 एकड़ की है. बताया जाता है कि ये प्रॉपर्टी यामी के परिवार और बचपन की यादों से जुड़ी है.जून 2021 में जब आदित्य धर और यामी ने शादी की तो ये प्रॉपर्टी और भी खास हो गई. हिमाचल में मौजूद उनका ये घर लकड़ी और पत्थरों का बना है, जिसमें खूबसूरत गार्डन भी हैं. वहां सेब, आलू, आलूबुखारे और अदरक उगाए जाते हैं.

 

मुंबई में कहां रहते थे?

हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से शिफ्ट होने से पहले आदित्य और यामी शादी के बाद मुंबई के खार, वेस्ट इलाके में रहा करते थे. ये बड़ा अपार्टमेंट था, जिसमें ये कपल किराये पर रहता था. धुरंधर के पहले पार्ट के प्रमोशन के दौरान आदित्य धर ने मजाक में अपने घर के बारेम में कहा था, “मेरा घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर है.”

यामी और आदित्य का वर्कफ्रंट

आदित्य धर धुरंधर और धुरंधर 2 की बंपर कामयाबी के बाद देश के सबसे डिमांडिंग डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं. उनकी फिल्म हिंदी की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है. वहीं यामी गौतम ने कुछ दिनों पहले ही आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता है. अब वो अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ में नज़र आएंगी. ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts