आंगनबाड़ी कर्मियों को मिली सौगात.

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सम्मान समारोह का मंगलवार को जनपद स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के मानेकशॉ सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आंगनबाड़ी कर्मियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान मानदेय में वृद्धि, साड़ी के लिए बढ़ी धनराशि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत विभिन्न घोषणाओं की जानकारी दी गई। मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में उत्साह नजर आया।कार्यक्रम में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 14 सहायिकाओं समेत 15 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वहीं बेहतर कार्य करने वाली 50 कार्यकत्रियों और 50 सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैममैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में पहुंचे 25 बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जनपद में 2200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं कार्यरत हैं, जिन्हें मानदेय वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ. वीरपाल निर्वाल, मीनाक्षी स्वरूप, सुधीर सैनी, संजय राठी सहित अधिकारी और आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts