एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मुकाबला रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। इससे पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बारिश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान दोनों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।















