महिलाओं को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर|वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति’ और ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत एंटी-रोमियो टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का माहौल बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, गांव, कस्बों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

इसके तहत, हेल्पलाइन नंबर (जैसे डायल 112, हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, आदि) और विभिन्न सरकारी योजनाओं (जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि) के बारे में पंफलेट के माध्यम से जागरूक किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts