भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विशेष रूप से महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता दिखाई गई और तुरंत ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजा गया, ताकि ऐसे मामलों का तुरंत समाधान किया जा सके।यह जनसुनवाई शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझना और उनका जल्द से जल्द निपटारा करना था।
















