जनसुनवाई में शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई ,एसएसपी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ता की समस्या को समझकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निस्तारण की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।

जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष गंभीरता से लिया गया। ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया। महिला विंग की टीम ने संबंधित मामलों में मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की।

एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायतों की लगातार निगरानी करते हुए पीड़ितों को समय से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts