क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के लिए किस स्टार को मिली सबसे ज्यादा फीस?

फेमस हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन का जादू एक बार फिर से लोगों के ऊपर चल रहा है. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘द ओडिसी’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. टॉम हॉलेंड, मैट डैमन, जेंडाया, ऐनी हैथवे समेत और भी कई बड़े स्टार्स इस फिल्म में नजर आए हैं. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. रिपोर्ट की मानें तो इसका प्रोडक्शन बजट 250 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 2400 करोड़ से भी ज्यादा है. इस बजट का एक बड़ा हिस्सा फीस पर खर्च हुआ है. इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मैड डेमन ने चार्ज की है.

मैट डेमन ने ‘द ओडिसी‘ में ओडिसियस का रोल प्ले किया है. रिपोर्ट की मानें तो इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें 15 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 144 करोड़ मिले हैं. ये फीस पूरी स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा है. टॉम हॉलैंड ने भी मोटी रकम चार्ज की. उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें 10 मिलियन डॉलर मिले हैं, जो कि भारतीय रुपये में तकरीबन 96 करोड़ रुपये होते हैं. टॉम इसमें टेलीमैकस का किरदार निभा रहे हैं.

जेंडाया ने कितनी फीस चार्ज की?

एथेना का किरदार निभाने के लिए जेंडाया ने भी भारी भरकम फीस चार्ज की है. उन्हें 7-8 मिलियन डॉलर (67-77 करोड़ रुपये) मिलने की जानकारी है. ‘द ओडिसी’ के लिए बाकी स्टार्स को कितनी फीस मिली है, आप उसकी पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं

द ओडिसी स्टारकास्ट फीस

  1. मैट डेमन- 15 मिलियन डॉलर (लगभग 144 करोड़)
  2. टॉम हैलेंड- 10 मिलियन डॉलर (लगभग 96 करोड़)
  3. जेंडाया- 7-8 मिलियन डॉलर (लगभग 67-77 करोड़)
  4. ऐनी हैथवे- 7 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़)
  5. रॉबर्ट पैटिनसन- 7 मिलियन (लगभग 67 करोड़)
  6. शार्लीज थेरॉन- 5-6 मिलियन डॉलर (48-57 करोड़)
  7. लुपिता न्योंगो- 2 मिलियन डॉलर (लगभग 19 करोड़)
  8. बेनी सफडी- 1.5-2 मिलियन डॉलर (14-19 करोड़)
  9. मिया गोथ- 1-1.5 मिलियन डॉलर (9-14 करोड़)
  10. इलियट पेज- 1-1.5 मिलियन डॉलर (9-14 करोड़)

‘द ओडिसी’ ने कितनी कमाई की?

‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को रिलीज हुई है. पहले दिन से इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार 9 दिनों में ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 368 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts