क्या है ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड,

ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड में हम अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का यूज किया जाता है. इसी के साथ ऐसे प्रोडक्ट यूज किए जाते हैं जो एनवायरमेंट फ्रेंडली भी होने चाहिए. इस ग्रीन ब्यूटी ट्रेंज को अपनाकर आप वेस्ट को कम करने में योगदान दे सकते हैं. अब लोग सिर्फ सुंदरता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, बल्कि वो ऐसे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिसमें उनकी त्वचा को तो फायदा हो लेकिन किसी को नुकसान न पहुंचा हो. इसी वजह से पिछले कुछ सालों में ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड काफी पॉपुलर हुआ है.

ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड को आप भी अपने स्किन और हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. इसे फॉलो करना भी बहुत मुश्किल नहीं है. बस ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इसके अलावा कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों पर फोकस किया जाए. डिटेल में जानें कि आप कैसे ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड फॉलो कर सकते हैं.

नेचुरल इनग्रेडिएंट पर करें फोकस

ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो करने के लिए पहला स्टेप है कि आप अपने बालों की देखभाल से लेकर नेल्स की केयर और हेयर केयर के लिए नेचुरल, घरेलू और आयुर्वेद आधारित इनग्रेडिएंट्स का यूज करें. जड़ी-बूटियां बेहद पावरफुल होती हैं और बेहतरीन असर दिखाती हैं. घरेलू चीजें भी आपकी स्किन और हेयर के लिए काफी अच्छी होती हैं. हालांकि सोशल मीडिया के DIY टिप्स को न फॉलो करें बल्कि दादी-नानी के नुस्खे बेहतर रहते हैं.

जैसे त्वचा के लिए बेसन-दही, हल्दी, एलोवेरा, मुल्तानी मिट्टी, चंदन आदि इनग्रेडिएंट्स बढ़िया रहते हैं. इसी तरह से बालों के लिए नारियल तेल, बादाम तेल, कैस्टर ऑयल, एलोवेरा, मेहंदी, आंवला, शिकाकाई, रीठा को पुराने जमाने से यूज किया जाता रहा है.

हर्बल प्रोडक्ट पर करें फोकस

आज के टाइम में मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जो 100% नेचुरल इनग्रेडिएंट्स यूज करते हैं और अब काफी पॉपुलर हैं. कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के दौरान उसपर लिखे न्यूट्रिएंट्स के बारे में एक बार जरूर पढ़ लें. आपको ये देखना चाहिए कि प्रोडक्ट में आर्टिफीशियल सुगंध, कोई हार्श केमिकल या फिर पैराबेन तो नहीं है. ये आपकी त्वचा के साथ ही एनवायरमेंट के लिए भी फ्रेंडली है.

रीसाइकलिंग पैकेजिंग

प्लास्टिक का कचरा आज के टाइम में एक बेहद बड़ी समस्या है और ब्यूटी प्रोडक्ट भी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की पैकेजिंग में आते हैं. आप ग्रीन ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो करते हुए ऐसी पैकेजिंग वाले प्रोडक्ट खरीदें जो रिफिलेबल होने के साथ ही रीसायकल हो सकती हो. आप इसके लिए पैक पर लिखी गई डिटेल को पढ़ सकते हैं और ऐसे ब्रांड्स के बारे में ऑनलाइन रिव्यू ले सकते हैं.

क्रुएल्टी फ्री प्रोडक्ट चुनें

आज के टाइम में बहुत सारे ऐसे ब्रांड्स हैं जो अपनी पैकिंग पर बकायदा लिखकर देते हैं क्रुएल्टी फ्री प्रोडक्ट. ये ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जिसमें जानवरों से प्राप्ति किसी भी इनग्रेडिएंट का यूज नहीं किया गया है. इसका उद्देश्य पशु-पक्षियों के साथ होने वाली क्रूरता को कम करना है. हालांकि ध्यान रखें कि पैकेजिंग पर PETA या Leaping Bunny का आधिकारिक लोगो होना चाहिए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts