एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आखिरकार गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. : नीट पेपर लीक मामले में 26 दिन अनशन तक वो अनशन पर रहे थे. हाल ही में उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल से मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया था, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर निगरानी रख रही थी. वहीं अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और हॉस्पिटल से वापस अपने घर जा रहे हैं. इस बा. की जानकारी खुद वांगचुक ने दी.सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो हॉस्पिटल के कमरे में चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें हॉस्पिटल से आज छुट्टी मिल रही है और वो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे.
AND FINALLY….
I’m being discharged from the hospital. Will be going to Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi and then back to the mountains.
Thank you all and BIG THANK YOU to the wonderful team of doctors and staff at Medanta Hospital Gurgaon. pic.twitter.com/BBp5k6JY9X— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 27, 2026
‘आखिरकार वो दिन आ गया…’
वांगचुक ने वीडियो में कहा ‘और आखिरकार वो दिन आ गया. मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल रही है. मैं वापस अपने घर लद्दाख जाने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाऊंगा और फिर पहाड़ों की ओर लौट जाऊंगा’. उन्होंने कहा कि अब वो पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं.
सभी का शुक्रिया अदा किया
इसके साथ ही उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा भी किया. उन्होंने कहा ‘आप सभी का धन्यवाद और मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के डॉक्टरों और स्टाफ की शानदार टीम का भी बहुत-बहुत धन्यवाद’. इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन में एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए भी सभी का आभार जताया.
26 दिनों तक अनशन पर रहे
कॉकरोच पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वांगचुक भूख हड़ताल पर चले गए थे. वो 28 जून को आंदोलन में शामिल हुए थे और 26 दिनों तक अनशन पर रहे. 18 जुलाई को सोनम को पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. इसके बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें शिफ्ट किया गया. 24 जुलाई को सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म किया था.























































