बांदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत बांदा पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में विवेचना और कोर्ट में पैरवी को इतना मजबूत किया गया कि अलग-अलग 2 मामलों में 2 अभियुक्तों को कोर्ट ने 12 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।दोनों मामले थाना तिंदवारी से जुड़े हैं और धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज थे।अभियुक्त शिनशन पुत्र रामखिलावन निवासी गोखरही को कोर्ट ने 7000 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया। हितेश पुत्र शिवलायक निवासी अमलीकौर को कोर्ट ने 5000 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, त्वरित विवेचना और प्रभावी पैरवी से कोर्ट से सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है। अवैध शराब, नशा और अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।सज़ा से साफ संदेश है कि अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। कानून के शिकंजे से बचना अब नामुमकिन है।























































