विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी मीन भगवान जन सेवा संस्थान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आदिवासी मीन भगवान जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामकृपाल मीना के नेतृत्व में सोमवार को संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनहित मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी सीमा मीना को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांगों में ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने, महिला छात्रावास निर्माण के लिए भूमि आवंटन, एवं सरिस्का टाइगर रिजर्व में नाहर सती गेट की ओर से सफारी शुरू करने की माँगें शामिल रहीं। ज्ञापन राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा को भी संबोधित किया गया।

रामकृपाल मीना ने कहा कि ये मांगे लंबे समय से लंबित हैं और इनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर समिति पदाधिकारी पवन नरूका, एडवोकेट हजारी लाल मीना सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts