फोन की छोटी-सी पिन से हो सकते हैं ये 6 काम,

नए स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर और केबल के साथ मिलने वाली छोटी धातु की पिन, जिसे सिम इजेक्टर टूल कहा जाता है, सिर्फ सिम ट्रे निकालने तक सीमित नहीं है। अधिकांश लोग इसे इस्तेमाल के बाद संभालकर नहीं रखते, जबकि यह कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बेहद उपयोगी साबित होती है।

इसका सबसे अहम उपयोग फोन की सिम ट्रे को सुरक्षित तरीके से निकालना है। किसी दूसरी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल करने से फोन के पिनहोल या सिम ट्रे को नुकसान पहुंच सकता है। पुराने स्मार्टफोन में यह पिन फोर्स रीस्टार्ट के लिए दिए गए रीसेट पिनहोल को दबाने में भी काम आती थी।

इसके अलावा, वाई-फाई राउटर और मॉडम के पीछे मौजूद छोटे रीसेट बटन को करीब 10 सेकंड तक दबाकर फैक्ट्री रीसेट किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा करने पर पहले से सेव नेटवर्क सेटिंग्स मिट जाती हैं। कई वायरलेस ईयरबड्स और उनके चार्जिंग केस में भी रीसेट पिनहोल होता है, जिसे इस टूल की मदद से आसानी से दबाया जा सकता है।

सिर्फ इतना ही नहीं, कई स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य पोर्टेबल गैजेट्स में भी छोटे रीसेट बटन होते हैं, जहां उंगली नहीं पहुंच पाती। मजबूत धातु से बनी और पतले सिरे वाली यह पिन ऐसे सभी कामों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है। इसलिए अगली बार नया फोन खरीदें तो इस छोटी-सी पिन को संभालकर रखें, क्योंकि जरूरत पड़ने पर यही छोटा टूल बड़ी परेशानी का आसान समाधान बन सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts