मणकेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

सिरोही जिले के मनोरा गाँव स्थित मणकेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी के अनुसार, जब वे सुबह 5 बजे रोज़ाना की तरह पूजा करने मंदिर पहुँचे, तो उन्होंने मंदिर के ताले टूटे हुए पाए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और भंडारा खोलने के साथ-साथ मंदिर से नाग, छत्र और जलधारा चोरी कर ले गए। इस घटना को लेकर गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की माँग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts