विद्यालय की बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में समझाया गया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज,मुस्तफाबाद पचैंडा में,विद्यालय की बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में समझाया गया।

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी व जिला विद्‍यालय निरीक्षक के दिशा निर्देशन में जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में। प्रधानाचार्य राकेश कुमार की उपस्थिति में। विद्यालय की बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में समझाया गया। इसी क्रम में अध्यापिका अमिता, बबीता, प्रिया धीमान, सुमिता चौधरी एवं आकृति ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं उनकी उपयोगिता को सविस्तार समझाया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बालिकाओं को भारत की लौह महिलाओं का उदाहरण देते हुए उन्हें चरितार्थ करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी में नया सत्र, नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा ने भी कल्पना ने आज का सुविचार” प्रस्तुत किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts